कहा अच्छा हुआ राजनीति में गए, खेल में उनका समय खत्मरोहतक । रेसलर पूजा ढांडा की शादी समारोह में पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर तंज कसते हुए कहा कि “अच्छा हुआ वो राजनीति में चले गए, खेल में उनका समय अब खत्म हो चुका है।
समारोह में बृजभूषण कई अन्य पहलवानों से भी मिले और पूजा ढांडा को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। बयान सामने आते ही पहलवानों के समर्थकों में चर्चा तेज हो गई।सूत्रों के अनुसार, बृजभूषण ने यह भी कहा कि भारतीय रेसलिंग के लिए अब नए खिलाड़ियों का दौर शुरू हो चुका है और युवा खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Tags
Trending

