प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में बाल दिवस पर निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम

बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में समाजसेवी राजेश कुमार सेठ द्वारा निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड की शुरुआत को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के कुल 236 बच्चों को स्वेटर दिए गए। इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में राजेश कुमार सेठ और विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी ने संयुक्त रूप से बच्चों को स्वेटर वितरित किए। 


आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले बच्चों ने स्वेटर पाकर खुशी व्यक्त की। समाजसेवी सेठ ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा ठंड से परेशान न हो और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय की चार महिला रसोइयों को भी स्वेटर दिए गए। प्रधानाध्यापक उमेश तिवारी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सहयोग की भावना मजबूत होगी। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएँ और रसोइयाँ मौजूद रहीं।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post