नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘एडु कार्निवल 2025’ सम्पन्न

सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित एडु कार्निवल 2025 का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. बालरूप यादव सहित विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ.दिवाकर राय, सीनियर–जूनियर समन्वयक सुश्री सत्य प्रिया सिंह तथा असीम कुमार घोषाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ।

बच्चों ने अतिथि स्वागत में सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत संबोधन असीम कुमार घोषाल ने दिया।एडु कार्निवल के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित खेल प्रतियोगिताएँ रहीं। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खेलों का शुभारंभ किया। 


इस दौरान वॉलीबॉल, जलेबी रेस, टग ऑफ वॉर, बैलून रेस, 100 मीटर दौड़ तथा रिले रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत कार्यक्रम, योग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी सराहनीय रहीं।मुख्य अतिथि प्रो. यादव ने विद्यालय की गतिविधियों व अनुशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका शिवांगी शुक्ला ने किया।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post