रूस ने भारत को अपनी सबसे एडवांस्ड पांचवीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान तकनीक सौंपने को हरी झंडी दे दी है। Su-57 डील के तहत मॉस्को न केवल जेट्स देने को तैयार है, बल्कि बिना किसी शर्त भारत को उससे जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीक भी ट्रांसफर करेगा। यह कदम भारत की वायु ताकत को अभूतपूर्व बढ़त दे सकता है।
सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार Su-57 स्टील्थ क्षमता, हाई स्पीड, हाइपर-मैन्युवरिंग और लंबी मारक क्षमता के मामले में अमेरिकी F-35 के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है। यदि यह डील आगे बढ़ती है तो भारत एशिया में पांचवीं पीढ़ी के जेट्स वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा।
Tags
Trending

