कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने औढ़े स्थित अपने आवास पर रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से आए सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य और परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वीरेश्वर उर्फ वीरू सिंह, संदीप सिंह कपिल, अजय दुबे, विकास दुबे, दीपक सिंह, देवेंद्र उर्फ गोपाल सिंह, राधेश्याम सिंह, अनूप श्रीवास्तव, गोपाल नारायण सिंह, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू सिंह प्रधान, विनोद प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, नितेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, उदय भान सिंह ऊदल, दिनेश सिंह, गोल्डेन सिंह, सत्य प्रकाश दुबे, विक्रम पटेल, भरत दुबे, रामजी यादव, अजय गोड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


