शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र (389) में समाजवादी पार्टी के PDA प्रहरी अभियान के तहत रविवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा उन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है।सपा नेता रमाकांत जयसवाल (आदमपुरा) ने बताया कि यह कैंप 11 जनवरी 2026, रविवार से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक लगातार लगाया जाएगा।
कैंप का समय दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कैंप का आयोजन नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल के सामने, पालीकोठी में किया जाएगा। दस्तावेजों से संबंधित जानकारी के लिए लोग मोबाइल नंबर 9628550551 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमाकांत जयसवाल, राजू यादव, विष्णु विश्वकर्मा, अनिल सोनी, इरशाद अहमद, समीम अंसारी, अजहर मास्टर, गुड्डू सहित सपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।