सारनाथ क्षेत्र में स्थित हैंडलूम गैलरी कॉर्नर नामक साड़ी की दुकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर छत के रास्ते सेंध लगाकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और नकदी लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान में रखे लगभग ₹2 लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
दुकान संचालक कंचन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Tags
Trending


