पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, मेजा के जगेपुर गांव में शोक की लहर

प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित जगेपुर गांव में एक ही परिवार में 12 घंटे के भीतर दंपति की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। रात पति के निधन के बाद शनिवार सुबह पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जुट गए।जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय राम अचल प्रजापति लोक निर्माण विभाग (PWD) से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उनका इलाज जारी था। रात करीब 9 बजे उनका निधन हो गया।

पति की मौत से आहत 57 वर्षीय विमला देवी की तबीयत शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मृत्यु के लगभग 12 घंटे बाद पत्नी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।दंपति के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की खबर मिलते ही जगेपुर गांव में शोक का माहौल हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए नजदीकी गंगा घाट ले जाया गया, जहां एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।गांव के लोगों ने इसे गहरा भावनात्मक आघात बताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post