रामापुर क्षेत्र की निवासिनी सोनी गुप्ता ने प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बकाया धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिषेक पाण्डेय निवासी आस्था नगर कॉलोनी, मुगलसराय, जनपद चंदौली पर 35 लड़कियों की कुल 6 लाख 4 हजार रुपये की धनराशि 2 फरवरी 2024 से बकाया है।शिकायत के अनुसार, विपक्षी पक्ष की ओर से 28 फरवरी 2024 को 2 लाख 50 हजार रुपये के दो चेक दिए गए, जो कथित रूप से फटे हुए और टेप लगे हुए थे।
इसके अतिरिक्त डायरेक्टर रवि सिंह द्वारा 30 जुलाई 2025 को 5 लाख 80 हजार रुपये का एक अन्य चेक मुंबई में बुलाकर दिया गया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया।प्रार्थिनी का आरोप है कि संबंधित पक्ष वर्तमान में चुनार क्षेत्र में कार्य कर रहा है और उनसे संपर्क से बच रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी 35 लड़कियों की बकाया धनराशि शीघ्र दिलाई जाए।इस संबंध में प्रार्थना पत्र के साथ पूर्व में दिए गए आवेदन की छायाप्रति तथा तीनों चेकों की छायाप्रति संलग्न की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है।

.jpeg)