रामकटोरा में गूंजे भक्ति के स्वर, फागुन महोत्सव में सजी राणी सती दादी

फागुन माह की अलौकिक छटा के बीच रविवार सायंकाल रामकटोरा स्थित राणी सती दादी मंदिर में भव्य फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाया गया और राणी सती दादी का सुगंधित फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया।महोत्सव की शुरुआत विधिवत पूजन-पाठ एवं आरती से हुई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दादी के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका ज्योती खेमका ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। “फागुन आयो रे…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर आनंदोत्सव मनाया। भक्ति और उल्लास के इस संगम ने फागुन के रंगों को और भी खास बना दिया।अंत में भक्तों ने ठंडई के साथ सवामनी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि फागुन महोत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post