मिनी सदन की बैठक में 9.68 करोड़ की विकास योजनाओं पर मुहर, बदलेगी शहर की तस्वीर

नगर में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर नगर निगम वाराणसी की मिनी सदन बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर, पार्षदों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।अधिकारियों ने बताया कि शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बाढ़ के पानी से निपटने के स्थायी उपाय करने, पौधों के संरक्षण एवं उनके विकास, तालाबों की सुंदरता बढ़ाने, हरियाली पार्क विकसित करने, सड़कों के निर्माण-सुदृढ़ीकरण तथा बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसी कई बड़ी योजनाएं प्रस्तावित हैं।

इन सभी परियोजनाओं पर कुल 9 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने दावा किया कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद नगर निगम को स्थायी आय का स्रोत भी मिलेगा। अनुमान है कि नगर निगम को इन परियोजनाओं से हर माह लगभग 50 से 60 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।बैठक में पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड की समस्याएं उठाईं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। महापौर ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post