भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त महामंत्री अनूप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त महामंत्री अनूप जायसवाल के कोदई चौकी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए अनूप जायसवाल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अनूप जायसवाल जैसे जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह संदेश दिया है कि संगठन में कार्यकर्ता की पहचान उसकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण से होती है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अनूप जायसवाल अपने अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर काशी क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सोमनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव ‘बाबू’, धीरेंद्र शर्मा, दीपक आर्य, अनूप गुप्ता, सिद्धनाथ गौड़ ‘अलगू’, आदित्य गोयंका, प्रदीप जायसवाल, मनीष चौरसिया, जय किशन गुप्ता, गौरव चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post