आर.एस. मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

भिखारीपुर स्थित आर.एस. मेमोरियल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर पूरे विद्यालय परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने राधा-कृष्ण थीम पर आधारित मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति से की। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित दही हांडी और मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वी.पी. राय, सहनिदेशिका अर्चना सिंह, विद्यालय प्रभारी सीमा सिंह सहित शिक्षकगण और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या अंजली गुप्ता ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post