सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन में आयोजित “विविधा’26” में प्रस्तुति देते प्रतिभागी एवं उपस्थित अतिथि

आयोजित एक दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन युवा महोत्सव “विविधा’26” अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। वाराणसी एवं पूर्वांचल के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में Sunbeam Group of Educational Institutions की गरिमामयी उपस्थिति रही। सहायक निदेशक प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक हर्ष मधोक, डीन (अकादमिक एवं नवाचार) आदित्य दत्ता चौधरी तथा मुख्य परिचालन अधिकारी  संदीप मुखर्जी ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।अपने संबोधन में  प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि “विविधा’26 युवाओं की रचनात्मक शक्ति को नई दिशा देने वाला मंच है, जो उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं हर्ष मधोक ने अपने वक्तव्य में कहा कि “आज का युवा असीम संभावनाओं से भरा है, और ऐसे मंच उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।”इस भव्य आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर हरे कृष्णा ज्वेलर्स, को-स्पॉन्सर CaratLane तथा एसोसिएट स्पॉन्सर Crystal Kitchen रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को व्यापक आयाम मिला।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्रशासिका सरिता राव द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि समापन संबोधन प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने दिया। उन्होंने कहा कि “विविधा’26 ने यह सिद्ध किया है कि जब युवाओं को सही मंच मिलता है, तो वे उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छूते हैं।”विविधा’26” ने एक बार पुनः यह स्थापित किया कि सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक नेतृत्व का भी अग्रणी केंद्र है, जो युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में सक्षम है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post