घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में पलटी, मासूम की मौत; महिला समेत 8 घायल

घाटमपुर, कानपुर देहात | मंगलवार को घाटमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि सभी लोग भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।मृतक मासूम के परिवार में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post