जिले के राजातलाब थाना क्षेत्र के कचनार इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एसओजी-2 टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।पुलिस को इस स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने छापा मारते हुए मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। वहीं, स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि “Aura Heven” नाम से पंजीकृत इस स्पा सेंटर में पिछले दो महीनों से संदिग्ध आवाजाही बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेंटर पर किसी प्रकार का बोर्ड भी नहीं लगा था, जिससे इसकी गतिविधियों को लेकर संदेह और गहरा गया।घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जबकि उच्च अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार स्पा संचालक की तलाश जारी है।

