शहर के यूपी कॉलेज में शुक्रवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के आरोपी छात्र मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने का काम जारी है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।गौरतलब है कि इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया था। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मामले की गहन जांच जारी

