काशी में निकली भव्य हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी, जयकारों से गूंजा शहर—श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

बाबा भोले की नगरी वाराणसी में श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जो काशी की धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत  धर्मसंघ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात संकटमोचन स्वरूप भगवान हनुमान की आरती उतारी गई और भक्तों को हनुमान ध्वजा प्रदान कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।प्रभात फेरी धर्मसंघ से रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड एवं त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने ध्वजा अर्पित कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, आरती और भोग वितरण किया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

समिति के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि कलयुग में भगवान हनुमान की भक्ति से सभी कष्टों का निवारण होता है और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर भक्तों के सहयोग से रजत ध्वजा भी तैयार कराई जा रही है, जिसे विशेष रूप से भगवान को अर्पित किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ और श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आगामी 2 अप्रैल को धर्मसंघ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इस शोभायात्रा में 1101 श्रद्धालु हनुमान ध्वजा लेकर शामिल होंगे और यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचेगी।इस आयोजन में कौशल शर्मा, सुरेश तुलस्यान, यतींद्र कथूरिया, लोकेश गुप्ता, संतोष अग्रवाल, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, दीपक अग्रवाल, विश्वनाथ पोद्दार, रघुदेव अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, विजय मोदी, दीपक कैलाश राठी, अरविंद जैन, संजय प्रहलादक, मोहन रोनियार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।काशी में आयोजित इस प्रभात फेरी ने एक बार फिर आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post