लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार दोपहर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारहसिंगा के सींग की तस्करी कर रहे एक विदेशी यात्री को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा सिक्योरिटी चेक के दौरान स्कैनर में यात्री के लगेज में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर उसमें प्रतिबंधित बारहसिंगा का सींग बरामद हुआ, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह तस्करी वाराणसी से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट के जरिए की जा रही थी। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने विदेशी यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जानकारी संबंधित वन विभाग व अन्य एजेंसियों को दे दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending

