नगर निगम सदन की बैठक संपन्न, बजट पर चर्चा के साथ बड़ा निर्णय

नगर निगम वाराणसी के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अधिवेशन के तहत मैदागिन स्थित टाउन हॉल सभागार में रविवार को आयोजित सदन की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। बैठक में प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर पार्षदों ने शहर के विकास, सफाई, जल निकासी, सड़क और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से किसी भी संस्थान या कार्य से संबंधित भुगतान नगर प्रमुख की जानकारी और अनुमोदन के बिना नहीं किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना और मनमानी पर रोक लगाना बताया गया।

इससे पूर्व आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सभी 90 वार्डों के पार्षदों की समस्याएं और सुझाव सुने गए। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।इसी दौरान नव नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार तिवारी सहित सभी पार्षद, अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।नगर प्रमुख ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post