कोडीन कफ सिरप कांड: आरोपी के घर पुलिस की डुगडुगी, 30 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस चस्पा

कोडीन युक्त कफ सिरप से जुड़े चर्चित मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस चस्पा किया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को 30 मार्च तक न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद उपस्थित न होने की स्थिति में उसके खिलाफ आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पहले ही न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है।डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई स्थानीय लोगों की मौजूदगी में की गई, ताकि आरोपी और उसके परिजनों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके। साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें।पुलिस का कहना है कि कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post