वाराणसी, उत्तर प्रदेश: शहर में मंगलवार को एक भीषण हादसा सामने आया, जहां खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया और आसपास के घरों में भी दरारें आ गईं।इस हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। धमाके के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहांका इलाज जारी है।प्राथमिक जांच में गैस लीक के बाद विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से गैस सिलेंडर इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से सहमे हुए हैं।

