अवैध गांजा बिक्री मामला: चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, जांच में दोषी पाए जाने पर हटाए गए, विभागीय कार्रवाई जारी

।। वाराणसी ।।  सोशल मीडिया पर पोस्टेड एक वीडियो में थाना जंसा की कस्बा जंसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरसोस में गांजा बिक्री की बात प्रकाश में आई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी गोमती जोन द्वारा चौकी इंचार्ज उ0नि0 पवन कुमार यादव के विरुद्ध प्रारंभिक जांच आदेशित की गई थी।


जांच के आदेश के बाद थाने द्वारा उक्त गांजा बेचने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया था। अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा संपादित जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि अवैध गांजा बिक्री के संबंध में चौकी इंचार्ज द्वारा समय रहते प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई नहीं की गई। जिसमें पुलिस स्तर पर शिथिलता परिलक्षित हुई। जांच में दोषी पाए जाने पर उ0नि0 पवन कुमार यादव को दिनांक 23.03.2026 को तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज पद से हटा दिया गया है। प्रकरण में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post