प्रयागराज/उत्तर प्रदेश बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फिजिक्स की कॉपियों में कुछ छात्रों ने पास होने के लिए अनोखे और भावुक संदेश लिख डाले। एक छात्र ने तो अपनी कॉपी में ‘शादी फार्मूला’ तक लिख दिया और शिक्षक से अपील की—“सर, पास कर दीजिए, वरना तिलक कम चढ़ेगा।”जांच के दौरान दिखीं अजीब अपीलें मूल्यांकन केंद्रों पर जब परीक्षक कॉपियां जांच रहे थे, तब कई उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के जवाब की जगह छात्रों की भावनात्मक अपीलें देखने को मिलीं। किसी ने पारिवारिक स्थिति का हवाला दिया, तो किसी ने भविष्य खराब होने की चिंता जताई।
शिक्षकों की प्रतिक्रिया परीक्षकों का कहना है कि हर साल इस तरह के मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार लिखे गए संदेश कुछ ज्यादा ही अलग और ध्यान खींचने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कॉपी में लिखी ऐसी अपीलों का मूल्यांकन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और अंक केवल उत्तरों के आधार पर ही दिए जाते हैं।सोशल मीडिया पर चर्चा इस तरह की कॉपियों की तस्वीरें और किस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे छात्रों की मजबूरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे हास्य के रूप में देख रहे हैबोर्ड का रुख बोर्ड अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत किया जा रहा है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में केवल प्रश्नों के सही उत्तर लिखने पर ध्यान दें।

