हापुड़ में गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में लगे एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से लाइन में खड़ा था और भीड़ व धक्का-मुक्की के बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
वहीं उन्नाव में गैस संकट और अव्यवस्था से नाराज़ लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।उधर कानपुर में एक महिला का दर्द सामने आया। उसने रोते हुए कहा, “अगर मैं मर गई तो मेरे बच्चों का क्या होगा?” महिला ने बताया कि घर में गैस खत्म हो चुकी है और कई दिनों से सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिल रही।

