रंजिश में युवक से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

चोलापुर थाना क्षेत्र के उधोरामपुर (नियार) निवासी रामाधार निषाद ने मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित के समर्थन में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पीड़ित के अनुसार 13 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और आइसबॉक्स में रखी मछलियों को भी नष्ट कर दिया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ।

रामाधार निषाद ने आरोप लगाया है कि इस घटना में ललन यादव, शिवम यादव, राहुल यादव, हीरेंद्र यादव, लालबहादुर यादव, रोहित यादव, अतुल यादव और अजीत यादव समेत कई लोग शामिल थे।मारपीट में घायल होने के बाद पीड़ित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल इलाज कराने के बजाय उसे पांच दिन बाद आने की बात कहकर वापस भेज दिया।घटना से नाराज निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के समर्थन में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पीड़ित ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post