वाराणसी में 46 केंद्रों पर हो रही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल

उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को वाराणसी में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। शहर के 46 परीक्षा केंद्रों पर करीब 77 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है।परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 1356 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है और हर केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा 168 बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।एडीसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि परीक्षा में 200 अंकों के कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।





Post a Comment

Previous Post Next Post