गोरखपुर में स्टंटबाज़ी अब नहीं चलेगी, FIR के साथ गाड़ी होगी सीज, पुलिस का सख्त एक्शन

गोरखपुर में अब सड़क पर स्टंट करना युवाओं को भारी पड़ने वाला है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने साफ चेतावनी दी है कि अब स्टंट करने वालों के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज होगा और उनकी गाड़ियां भी सीज की जाएंगी।  पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।  

पिछले कुछ दिनों में स्टंट के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में गीडा सेक्टर-11 में युवकों ने थार गाड़ियों से स्टंट कर वीडियो बनाया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियां सीज कर दीं।  इसके अलावा, गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की गई।  एसएसपी ने कहा कि पहले ऐसे मामलों में केवल चालान किया जाता था, लेकिन अब सख्ती बढ़ा दी गई है। लगातार शिकायतों और हादसों के खतरे को देखते हुए पुलिस अब जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post