केयर एंड करियर स्कूल (सी०सी०एस० एकेडमी) के दशाश्वमेध और मण्डुवाडीह शाखा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम लगातार पिछले वर्षों की तरह इस बार भी शानदार रहा।कक्षा 10 में अनिकेत पटेल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांशु वर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांश पाण्डेय 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।अन्य मेधावी छात्रों में अंश गौतम (91.6%), शुभम (91%), रेहान शेख (90.8%) और किशन मौर्या (90%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विषयवार उच्चतम अंकों में अनिकेत पटेल ने सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100-100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि गणित और अंग्रेजी में 95-95 प्रतिशत अंक हासिल किए। हिंदी विषय में रेहान शेख ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं एआई विषय में अनिकेत पटेल और दिव्यांशु वर्मा ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।विद्यालय के चेयरमैन आनन्द किशोर मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सही करियर चयन के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल अरुन्धती मिश्रा ने छात्रों की सफलता को उनकी प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम बताया।संस्था के डायरेक्टर अंकित मिश्रा ने विद्यार्थियों को भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया, जबकि डायरेक्टर केशकी मिश्रा ने छात्रों को अपनी क्षमता का सही उपयोग करने की सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेरिट मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दशाश्वमेध शाखा के कोऑर्डिनेटर चंचल कुमार सान्याल और मण्डुवाडीह शाखा की कोऑर्डिनेटर प्रीतिका शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

