राखी सावंत का नया बयान सुर्खियों में—मेयर पर तंज, एयरपोर्ट पर डांस से फिर बटोरी लाइमलाइट

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने आगरा की मेयर पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया है। राखी ने सवाल उठाया कि क्या आगरा की मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं, क्योंकि उन्हें मशहूर गायिका आशा भोसले के नाम तक का सही ज्ञान नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आशा भोसले और ‘घोसले’ में अंतर तक नहीं पता।

यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग राखी के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे अनावश्यक विवाद बता रहे हैं।इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ डांस करती नजर आईं। हमेशा की तरह उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।फिलहाल, आगरा मेयर की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post