स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना में केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम बेहद शानदार रहा और छात्रों की सफलता ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।विद्यालय के मेधावी छात्र अंश यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं काजल पाठक ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अनिमेष तिवारी ने 95.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विनायक गुप्ता (95.6%), सिंह (93.4%), आयुष कुमार सिंह (92.4%), खुशी सिंह (91.6%), दिव्यांशा सिंह (91%), जयदीप वर्मा (90.4%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि शिक्षा जीवन के अंधकार को दूर कर उजाले की ओर ले जाती है और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय रहा। शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

