स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवां (रमना) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस वर्ष अंकित सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं—अंकित सिंह, हर्षिता, आरोही यादव, खुशहाल सिंह, शुभम यादव, जस्मित, गायत्री कुमारी, शिवांग सिंह, शोभित त्रिपाठी, शिवम यादव, पृथ्वी, आर्यन सिंह, वैभव ओझा, अंश राज, संस्कृति सिंह, रश्मि कुमारी एवं आशुतोष तिवारी—को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम होती है। प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक ले. एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त), शिक्षकगण दशरथ लाल यादव, अमित कुमार, फूलकुमारी, नम्रता सिंह, पवन कुमार पटेल, वरुण कुमार पाण्डेय सहित अभिभावकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post