नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी रैली, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति जागरूकता एवं समर्थन के उद्देश्य से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से भव्य स्कूटी रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय परिसर से हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति बिहारीलाल शर्मा, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रैली का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और नारी सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अधिनियम के समर्थन में संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post