सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, सूरजकुंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी टॉपर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।
समारोह के दौरान दसवीं उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उन्हें भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के टॉपर्स में बरीरा अजीज ने 94 प्रतिशत एवं तेजस मौर्य ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

