वाराणसी में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस इलाज की उठाई मांग

जनपद में अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के बैनर तले डीएम पोर्टिको पर एकत्र होकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने तथा अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने की प्रमुख मांग उठाई। इस मौके पर अधिवक्ता संजय लालवानी, कृपा शंकर राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और पूर्व संयुक्त मंत्री प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं अधिवक्ता संजय लालवानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में पूर्वांचल के सभी बार एसोसिएशनों को एकजुट कर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post