बढ़ती गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा कचहरी स्थित सर्किट हाउस के सामने गन्ने के जूस का वितरण किया गया। इस पहल का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) अधिवक्ता किशन सेठ ने किया।किशन सेठ ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित में कार्य करती है और हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़ी रहती है। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जूस का वितरण किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सेठ ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके। साथ ही नगर निगम को जगह-जगह ठंडे पानी के टैंकर लगाने चाहिए।जिला अध्यक्ष आशुतोष सेठ ने कहा कि बढ़ती गर्मी से आम जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और लगातार पानी व ग्लूकोज का सेवन करते रहें।उन्होंने कहा कि गन्ने का जूस पीने से लोगों को गर्मी में कुछ राहत मिलती है और समाजवादी पार्टी आगे भी इसी तरह जनता के हित में कार्य करती रहेगी।

