महिला अधिकारों पर कांग्रेस मुखर, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महिला आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी पत्रकार वार्ता के क्रम में मंगलवार को मैदागिन स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई।इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस नेट्टा डिसूजा ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की जोरदार मांग करते हुए इसे परिसीमन से जोड़ने का विरोध किया।

नेट्टा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और महिला आरक्षण को किसी भी प्रकार की देरी या तकनीकी प्रक्रिया से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे को परिसीमन से जोड़कर इसे टालने का प्रयास कर रही है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रहेगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post