वाराणसी। प्रतिष्ठित संकटमोचन संगीत समारोह में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी मोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सुरों की मधुरता और भावपूर्ण गायन ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।कार्यक्रम के दौरान मालिनी अवस्थी ने चैती और ठुमरी जैसी पारंपरिक शैलियों में प्रस्तुति दी।
उन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से हनुमान जी की वंदना करते हुए दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।संगीत समारोह में देश-विदेश से आए कलाकारों और श्रोताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।
Tags
trendig

