टकसाल सिनेमा शूटआउट केस: कोर्ट में पेश हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह, गवाहों की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

 वाराणसी। टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए सह-आरोपी अभय से जुड़े गवाहों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए।अदालत में जिरह के दौरान धनंजय सिंह के पक्ष ने दावा किया कि अभियोजन द्वारा पेश किए गए कुछ गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खाते और घटनाक्रम को लेकर विरोधाभास सामने आता है। बचाव पक्ष ने इन गवाहों की भूमिका और घटनास्थल पर उनकी उपस्थिति को भी संदिग्ध बताया।

वहीं, अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों को अहम बताते हुए कहा कि ये मामले की कड़ियों को जोड़ते हैं और आरोपों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस पर स्थानीय स्तर के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी नजर बनी हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post