प्रयागराज। अभय सिंह , जो महा कुंभ के दौरान चर्चा में आए थे, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईआईटी बाबा के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के अघंजार महादेव मंदिर में विवाह कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 15 फरवरी को Maha Shivaratri के पावन अवसर पर शादी रचाई। विवाह के बाद अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह विवाह सादगीपूर्ण तरीके से धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। उनकी शादी की खबर सामने आते ही उनके अनुयायियों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।गौरतलब है कि अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपने अलग व्यक्तित्व और जीवनशैली के कारण सोशल मीडिया और जनमानस में काफी लोकप्रिय हुए थे। अब उनके इस नए जीवन चरण को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
Tags
trendig

