वाराणसी के असि क्षेत्र स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आगामी 1 मई को भव्य शिला पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकरविजयेंद्र सरस्वती अपने कर कमलों से मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव शैलेश त्रिपाठी एवं न्यासी डॉ. संजीव राय ने बताया कि शिला पूजन उत्सव का शुभारंभ 1 मई को प्रातः 9 बजे होगा, जो पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात शंकराचार्य भक्तों को आशीर्वाद देंगे।उत्सव की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर मंदिर परिसर तक पहुंचेंगी।
शंकराचार्य के आगमन पर काशी के साधु-संतों, प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर समाज के 108 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।प्रेस वार्ता में रवि प्रताप सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, हरीश वालिया, ज्ञानेश्वर जायसवाल, दिलीप मिश्रा, आनंद भगत, अमित त्रिपाठी, डॉ. कमलेश तिवारी और डॉ. शिशिर मालवीय सहित कई लोग उपस्थित रहे।ट्रस्ट के अनुसार मंदिर का जीर्णोद्धार न केवल इसकी संरचना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि काशी की धार्मिक औरसांस्कृतिक विरासत को और अधिक भव्य बनाएगा। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

