वाराणसी में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा बयान, बिना मर्जी नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर

वाराणसी: वाराणसी में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बयान देते हुए उपभोक्ताओं को राहत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उपभोक्ता के घर में उसकी अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा।मंत्री ने चेतावनी दी कि बिना पब्लिक की परमिशन के स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत जानकारी दें।उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय लगभग 800 मेगावाट की उच्चतम बिजली मांग दर्ज की गई है, लेकिन आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है।

मंत्री द्वारा उपभोक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं:* 1 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं की 30 दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी।* 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 200 रुपये तक के बकाये पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।* बकाया होने पर कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को 5 बार मैसेज भेजना अनिवार्य होगा।इसके अलावा मंत्री ए.के. शर्मा ने मेयर और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत के लिए अल्टीमेटम दिया।मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post