चुनाव के समय ही महिलाओं को याद करती है भाजपा: रिबू श्रीवास्तव

वाराणसी में समाजवादी पार्टी की पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रिबू श्रीवास्तव ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर महिलाओं के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल चुनाव के समय ही महिलाओं को याद करते हैं और उन्हें आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार, अब महिलाएं इन “जुमलों” को समझ चुकी हैं और वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दे रही हैं।

रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जाति जनगणना कराए जाने के बाद नारी शक्ति अधिनियम जैसा कोई विधेयक लाया जाता है, तो विपक्ष को उससे कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी पहले खुद अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त सम्मान और अवसर दे।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन नहीं दिखाई देता। महिलाओं के सशक्तिकरण और अधिकारों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post