सारनाथ में अरिहंत नगर कॉलोनी व इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का उद्घाटन

वाराणसी: सारनाथ क्षेत्र स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-1 तथा यूनिवर्सल एजुकेशन इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का उद्घाटन क्षेत्रीय सभासद अभय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।इस मौके पर बताया गया कि कॉलोनी के मार्ग का निर्माण मंत्री रवींद्र जायसवाल के सहयोग से लगभग 68 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं, मुख्य द्वार का निर्माण क्षेत्रीय लोगों और विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से करीब 50 हजार रुपये की लागत से पूरा किया गया।

उद्घाटन समारोह में अखिलेश कुमार सिंह, उपाध्याय जी, विनोद कुमार पाण्डेय, राजेश दीक्षित सहित अनेक क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।वहीं विद्यालय परिवार की ओर से उप-प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रबंधक मोहन लाल और संयोजक सुधाकर प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और सामुदायिक सहयोग की सराहना की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post