काशी विश्वनाथ धाम चौड़ीकरण अभियान में तेजी, दालमंडी क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई

काशी विश्वनाथ मंदिर धाम के चौड़ीकरण अभियान के तहत दालमंडी क्षेत्र में कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा बुलडोजर, हथौड़ा और हैमर की मदद से निर्माणों को हटाने की कार्रवाई जारी है।अभियान के दौरान एक दुकानदार द्वारा अपनी दुकान से फर्नीचर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद टीम ने अनुमति नहीं दी और बुलडोजर चलाकर फर्नीचर को तोड़ दिया गया। अन्य स्थानों पर भी हथौड़ा और हैमर के जरिए अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।

कार्रवाई के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर सड़कों पर मलबा फैल गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन का कहना है कि चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, हालांकि स्थानीय लोगों ने मलबा हटाने और आवागमन सुचारु रखने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post