वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की सक्रियता, एक ईमानदार कैब चालक और समाजसेवी के सहयोग से एक परिवार की बड़ी चिंता खुशी में बदल गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा खोया पर्स सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ गली निवासी अजय बाजोरिया की सास गीता देवी मोदी 9 अप्रैल की रात वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से कैब द्वारा घर जा रही थीं। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका पर्स कैब में ही छूट गया है, जिसमें करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात थे।
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड चौकी पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान कैब चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए समाजसेवी रिंकु सेठ के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और पर्स सुरक्षित चौकी में जमा करा दिया।चौकी प्रभारी विकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पर्स की पहचान सुनिश्चित कर उसे सुरक्षित रूप से अजय बाजोरिया को सौंप दिया। पर्स में रखी पूरी नकदी और जेवरात सुरक्षित पाए गए।सामान वापस मिलने पर अजय बाजोरिया और उनके परिवार ने वाराणसी पुलिस, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी, समाजसेवी रिंकु सेठ और ईमानदार कैब चालक के प्रति आभार व्यक्त किया।

