पीसीएस अधिकारी प्रतिष्ठा गुप्ता का हुआ नागरिक अभिनंदन

भारत विकास परिषद द्वारा यू.पी. पीसीएस 2024 में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी प्रतिष्ठा गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।जमालपुर की रहने वाली प्रतिष्ठा गुप्ता ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। 

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुओं को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और धैर्य से ही सफलता मिलती है, असफलता से घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में उनके परिजन व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post