रोटरी क्लब वाराणसी ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन निदेशक को भेंट की 5 व्हीलचेयर

सामाजिक सरोकारों के तहत रोटरी क्लब वाराणसी द्वारा वृद्ध एवं अस्वस्थ रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की गई। क्लब की ओर से वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के स्टेशन निदेशक को 5 व्हीलचेयर प्रदान की गईं।यह व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी और रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. अजीत सैगल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से वृद्ध और बीमार यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनोरंजन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर कपूर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संदीप पंड्या, नवीन सेठ, जयदीप शुक्ला, आदित्य दुबे, इरफान मिर्जा, आशीष बसक, विनीत अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, राजन यादव, अशरफ अली, अभय अग्रवाल, संजीव श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल और सहयोगी संतोष मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।रोटरी क्लब वाराणसी की इस पहल को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post