कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में कोतवाली पुलिस और SIT टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो दवा व्यापारियों ऋषभ यादव और मुकेश यादव उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री और सप्लाई में संलिप्त थे। इस मामले में पहले से ही जांच चल रही थी और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार SIT टीम की सटीक सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

