एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रिश्वत लेते दो विद्युतकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मण्डुआडीह क्षेत्र में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दो विद्युतकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव की शिकायत पर टीम ने मण्डुआडीह स्थित 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस के पास छापेमारी की। इस दौरान लक्ष्मण कुमार (लाइनमैन, निविदाकर्मी) और नवनीत कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

आरोप है कि दोनों विद्युतकर्मी शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के रोहनिया थाना में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया



Post a Comment

Previous Post Next Post